YONO Apk क्या हैँ : एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड जरुरी होताहै। कई बार हम अपना एटीएम कार्ड रखना भूल जाते है ऐसे में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब आपको ऐसी कोई जरुरत नहीं पड़ेगी क्योकि देश की सबसे बड़ी बैंक ‘स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया’ ने अपने ग्राहकों के लिए ख़ास सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत अब आपको एटीएम मशीन से कैश निकालने के लिए कार्ड की जरुरत नहीं पड़ेगी। और [SBI ] स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए ख़ास सर्विस YONO Cash की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत एसबीआई के 1.65 लाख एटीएम से पैसे निकालने के लिए अब कार्ड की जरुरत नहीं होगी। बिना कार्ड से कैश निकालने की सुविधा देने वाला SBI देश का पहला बैंक बन गया है।
YONO APK डिटेल्स:स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2017 में YONO Cash सर्विस को लांच किया था। फरवरी 2019 तक Yono App को 1.8 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके है। 70 लाख से ज्यादा इसके एक्टिव यूजर्स है। Yono App को एंड्राइड और आईओएस पर डाउनलोड किया जा सकता है।
YONO APP से ग्राहकों को कई फायदे : योनों APP हों ग्राहकों को कई फायदे भी होंगे सबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया कि इस सर्विस से आपके कार्ड से जुड़े फ्रॉड की जोखिम खत्म हो जाएगी। कुमार के मुताबिक़ अगले 2 सालों में वह पूरा ट्रांजैक्शन योनो के जरिए एक प्लेटफॉर्म के अंदर ला सकते है। इस सेवा को देने वाले एटीएम का नाम योनो कैश प्वाइंट होगा।
YONO APP कैसे यूज़ करें :सबसे पहले ये एप [YONO APP]अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा और दूसरा लेनदेन के लिए 6 अंकों का योनो कैश पिन सेट करना होगा. YONO को एंड्रॉइड और आईओएस फोन में चला सकते हैं और वेब पर एक ब्राउजर के जरिए भी इसे चलाया जा सकता है. कैश निकलाने की प्रक्रिया में ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का कोड मैसेज से आएगा, जिसे 30 मिनट के भीतर नजदीकी योनो कैश प्वाइंट पर इस्तेमाल कर कैश निकाल सकते हैं |इस प्रकार आपको योनो एप का उपयोग कर सकते हैं |
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा और आपके लिए उपयोग युक्त रहा हो तो आप इस आर्टिकल पेज को flow कर ले और कमैंट्स बॉक्स मे कमैंट्स करें और यदि कोई क्वेश्चन हो फिर भी आपको उसके कमैंट्स बॉक्स मे पूछ सकते हो |
0 Comments